फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जानकी नवमी महोत्सव में झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आयोजित जानकी नवमी महोत्सव में सीता जन्म, श्रीराम व सीता की आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। इस दौरान हवन में आहुतियां प्रदान कर सुख समृद्धि की कामना की गई। सुंदर कांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नगर के मोहल्ला बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से महोत्सव मनाया गया। जिसमें सबसे पहले आयोजकों ने हवन कराया। उसमें आहुतियां छोड़ सुख समृद्धि की कामना की। कहा कि हवन सबसे उत्तम कर्म है, इसलिए सभी को हवन अवश्य करना चाहिए। इसके बाद महोत्सव में सीता जन्म की सुंदर झांकी सजाई गई। जिसने मन मोह लिया। भगवान श्रीराम व सीता की झांकी निकाली गई। जिसे श्रद्धालु देखते ही रहे। सीता के जन्म से जुड़े भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ किया गया।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ईशान अग्रवाल, सुमेरचंद, दिनेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, वैभव गोयल, बृजेश अग्रवाल, उमेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, अमित प्रजापति, राजपुरी महाराज, पवन शर्मा, सोनू प्रजापति, नन्हे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें