जिले के किसानों ने नलकूप के जरिए 7.62 करोड़ रुपये की बिजली खर्च की है, लेकिन बिल को जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह सभी बकाएदार दो साल पहले के हैं। विभाग ने किसानों को नोटिस जारी किया है। जिले के करीब 3050 किसानों पर बिजली विभाग का 7.62 रुपये बकाया है। विभाग ने बिल को अविलंब जमा करने की अपील की है। ताकि किसानों को खेती किसानी में सहूलियत मिल सके।
जिले में बिजली विभाग के चार वितरण खंड हैं, जिसमें अमरोहा प्रथम और द्वितीय, हसनपुर और गजरौला शामिल हैं। किसानों ने खेत की सिंचाई समेत अन्य कार्य के लिए नलकूप का कनेक्शन लिया है। जिसका प्रति माह बिल 1380 रुपये है। विभाग ने ऐसे बकाएदारों को चिह्नित कर लिया है। जिनका बिल का बकाया 25 हजार रुपये से अधिक हैं। यह सभी किसान दो साल से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। विभाग ने कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। उनको नोटिस जारी कर बिल जमा करने को कहा है। अमरोहा द्वितीय में सबसे अधिक 1700 किसान हैं। अमरोहा प्रथम में 700 और गजरौला में 650 किसान हैं। इन सभी किसानों पर बिजली विभाग का बकाया 7.6250000 करोड़ रुपये है। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि किसानों ने नलकूप की बिजली का बिल जमा नहीं किया है। यह सभी किसान दो साल पहले के हैं। ब्याज भी दोगुना की दर से बढ़ रही है। इसके चलते किसानों पर और आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने किसानों से जल्द बिजली का बिल जमा करने की अपील की है।