फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस वितरण में अव्यवस्था होने पर गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी

Sat, 28 Mar 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में रसोई गैस वितरण को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही भारी असुविधा और गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली में व्याप्त शिथिलता को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम हिमांशु उपाध्यक्ष ने उपभोक्ताओं से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए हसनपुर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि गैस वितरण और बुकिंग प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को लेकर पूर्व में भी एजेंसी संचालक को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद एजेंसी प्रबंधन के रवैये में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं देखा गया। उपभोक्ताओं को घंटों लाइनों में लगने, ई-केवाईसी में देरी और समय पर सिलिंडर नहीं मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पिछले कुछ दिनों से तहसील मुख्यालय और सोशल मीडिया के माध्यम से एसडीएम को लगातार एजेंसी की लापरवाही की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें