फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नॉर्वे की राजदूत ने किया नॉलेज लाइट हाउस पुस्तकालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में जरिया ट्रस्ट की ओर से बच्चों के लिए निशुल्क नॉलेज लाइट हाउस पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। मुख्य अतिथि नॉर्वे की राजदूत एलिन स्टेनर ने फीता काटकर और आसमान में गुब्बारे उड़ाकर पुस्तकालय की शुरुआत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के आयोजक व समाजसेवी खाबर अली खान ने राजदूत का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नॉर्वे की राजदूत एलिन स्टेनर ने कहा कि पढ़ने के लिए लाइब्रेरी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। ज्ञान की ताकत से हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। नॉर्वे और भारत, दोनों ही देशों में शिक्षा की मजबूत नींव है, जहां हर उम्र के लोग साथ बैठकर पढ़ते हैं।
इस दौरान दिल्ली से आईं न्यायाधीश प्रियदर्शिनी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें हमें दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया देती हैं। बिजनौर के एसएसपी अभिषेक झा ने कहा कि शिक्षा कभी खत्म या पूरी नहीं होती। किसी भी उम्र और माध्यम से सीखते रहना जरूरी है। विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि नॉर्वे में बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण के प्रति एक बेहद संवेदनशील देश है। इस दौरान नार्वे की राजदूत ने अमरोहा के आमों का भी स्वाद चखा। यहां प्रधान इकराम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनीसुर्रहमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें