फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने मैदान छोड़ा, कल भी होगी नाम वापसी

Wed, 01 Feb 2017 12:00 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने वाले दो प्रत्याशियों ने मंगलवार को मैदान छोड़ दिया है। इसमें धनौरा विधानसभा सीट से ज्योति लाल और नौगावां सादात विधानसभा सीट से हेतराम ने पर्चा वापस लिया है। बुधवार की शाम तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


अभी कई और प्रत्याशी  पर्चा वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम तीन बजे के बाद मैदान में डटने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 
बीस जनवरी से विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिले की चार सीटों पर 52 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।

सोमवार को नामांकनों की जांच हुई थी। जांच में चार पर्चे खारिज हो गए हैं। मैदान में 48 प्रत्याशी रहे थे। मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। इसमें नौगावां सादात विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हेतराम ने पर्चा वापस लिया है।
विज्ञापन


अब यहां 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं धनौरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति लाल ने पर्चा वापस लिया है। ज्योति लाल बसपा प्रत्याशी संजीव लाल की पत्नी हैं। एक पर्चा वापस होने से अब यहां चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बुधवार की शाम तीन बजे तक नाम वापसी होगी।

अभी कई और प्रत्याशियों के मैदान छोड़ने की उम्मीद जताई गई है। क्योंकि प्रत्याशियों के एक दूसरे के समर्थन में बैठाने को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति की खिचड़ी पक रही है। मैदान में डटने वाले प्रत्याशियों को शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें