फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियाें को अंजाम दिया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। वाहनाें और समर्थकाें को सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया चार अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

अमरोहा में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। नामांकन कलक्ट्रेट परिसर के डीएम न्यायालय कक्ष में होंगे। व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाने के लिए बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जोया रोड पर बने कट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के लिए पहुंचने वाले प्रत्याशियों को कलक्ट्रेट के गेट संख्या एक से प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी समेत केवल पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन के लिए जाते समय मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न होगी। मंगलवार को भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह की देखरेख में कर्मचारी चुनाव की तैयारी में कागजी कार्रवाई को पूरा करने में जुटे रहे।

-

सौ मीटर पहले रोक दिये जाएंगे वाहन और समर्थक
नामांकन के दौरान प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कलक्ट्रेट से सौ मीटर पहले ही वाहनों व समर्थकों को रोक दिया गया जाएगा। इसके बाद नामांकन करने वाले प्रत्याशी समेत पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन



सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था, सीसीटीवी से होगी निगरानी
डीएम राजेश कुमार त्यागी द्वारा नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरी नामांकन प्रकिया सीसीटीवी कैमराें की निगरानी में होगी।
-

चुनाव के लिए नियुक्त हुए प्रेक्षक
निर्वाचन आयोग द्वारा अमरोहा लोकसभा के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति भी की दी है। 2013 बैच के राहुल शर्मा सामान्य प्रेक्षक बनाए गए हैं। जबकि 1999 बैच के दीपक पांडेय पुलिस प्रेक्षक व यूके अश्विन कुमार की व्यय प्रेक्षक के रूप में तैनाती की गई है।
विज्ञापन



कब क्या होगा



निर्वाचन की अधिसूचना 28 मार्च

नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल

नामांकनपत्रों की जांच 5 अप्रैल
नाम वापसी 8 अप्रैल

मतदान 26 अप्रैल
मतगणना 4 जून





अमरोहा लोकसभा- एक नजर

कुल विधानसभा- पांच (धनौरा सुरक्षित, नौगावां सादात, अमरोहा, हसनपुर, गढ़मुक्तेश्वर)


मतदान केंद्र - 1097

मतदेय स्थल - 1856

कुल मतदाता - 1713154
पुरुष मतदाता - 906779

महिला मतदाता - 806318
थर्ड जेंडर मतदाता - 57



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें