फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या में हो रहा इजाफा, संवेदनशीलता अपनाएं डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य आयुक्त और नोडल अफसर मनीष चौहान ने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। रोजाना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में डॉक्टर संवेदनशीलता को अपनाएं। जिम्मेदारी को समझें उसका निर्वहन करें। इसके अलावा संक्रमण से बचाव के साथ मुस्तैद रहें। ऐसा करना सभी के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की निगरानी की जाए। हॉट स्पॉट, होम आइसोलेशन, क्वारंटीन में मरीजों की संख्या को देखा जाए। सैंपल में तेजी लाई जाए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि कोविड 19 के अधिक संख्या में सैंपल लिया जाए। हॉटस्पॉट के सभी लोगों का सैंपल लिया जाए। आइसोलेशन के लिए तैयारी पूरी कर ली जाए। होम आइसोलेशन वाले संक्रमितों से रोजाना जानकारी एकत्र करें। कौन व्यक्ति होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा और कौन हॉस्पिटल में भर्ती रहेगा। इसको तय करने की जिम्मेदारी एमओआईसी की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को प्रभावी बनाया जाए। बच्चों और गर्भवती के टीकाकरण में तेजी लाएं। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि रोजाना सभी सीएचसी और पीएचसी से 100 सैंपल एकत्र किया जाए। बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित आने वालों का सैंपल लिया जाए। पल्स मीटर ऑक्सी मीटर प्रत्येक आशा और एएनएम के पास होना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. मेघ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें