हसनपुर। गोवंशीय पशुओं को संरक्षित कराने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में आए खेम पाल सिंह, विशेष सचिव परिवहन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद हसनपुर में संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। कहा कि गोशाला के भीतर पशुओं को किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। नगर व आसपास क्षेत्र में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया जाए। कोई भी गोवंश छुट्टा नहीं रहना चाहिए। इसको लेकर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसमौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम, ईओ निहाल सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, विनय कुमार शर्मा आदि रहे।