फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चौथे दिन भी नहीं लगा बच्ची का सुराग, पुलिस की पांच टीमें तलाश में लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन से लापता हुई मासूम अमायरा का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर तलाश कर रही हैं। गांव और आसपास घर-घर जानकारी जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉग स्क्वाॅड और ड्रोन की मदद से भी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण शासन स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का मानना है कि अमायरा को गांव से बाहर नहीं ले जाया गया है और इसी संभावना को ध्यान में रखकर तलाश की जा रही है। अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं। नालों, जंगल, खेत-खलिहानों, खंडहर और बंद पड़े मकानों में ड्रोन से भी तलाश की गई। गांव से बाहर आने-जाने वाली कारों और बाइक सवारों की जानकारी जुटाने के साथ 100 से अधिक संदिग्ध लोगों के मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन भी खंगाली गई है।
अमायरा सोमवार को अपनी दादी फातिमा के साथ उनकी बीमार बहन मुनाजरा का हालचाल जानने गई थी। खेलते समय वह अचानक लापता हो गई। तलाश के बाद पता नहीं चला तो परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सोमवार से लगातार तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

केरल में सैलून चलाने वाले अमायरा के पिता मोहम्मद रजा बुधवार को घर लौट आए। बृहस्पतिवार को वह ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और बेटी को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची की तलाश लगातार जारी है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें