अमरोहा। जनपद में तहसील से लेकर कलक्ट्रेट तक फरियादी चक्कर काटने को मजबूर है। लेकिन, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं। रोजाना ऐसे ही लोग कलक्ट्रेट, विकास भवन और एसडीएम कार्यालयों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पड़ताल की तो कई फरियादी ऐसे मिले जो तहसील स्तरीय दफ्तरों से लेकर जिले के कार्यालयों में चक्कर काटने के बाद भी समस्या से नहीं उबर सके। ठंड का सामना करते हुए लोग समस्या के समाधान की उम्मीद से आला अफसरों तक पहुंचे। इस बीच अधिकांश को कार्रवाई का आश्वासन ही मिला। तहसील-ब्लॉक स्तर पर बैठे छोटे साहब शिकायतों के निस्तारण कराने में लापरवाही बरत रहे हैं, इसी वजह से लोग डीएम, एसपी, एडीएम-एएसपी, एसडीएम, सीओ स्तर के अधिकारी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, बावजूद इसके लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बड़े साहब भी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।