फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरेे में बैठक कर नहीं बनाया जाएगा कोई पदाधिकारी : पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। कांग्रेस की बैठक में पर्यवेक्षक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अब जिलाध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी कमरे में बैठकर नहीं बनाए जाते। वह कई दिन जिले में रहेंगे और किसान, व्यापारी, आम आदमी, वकील आदि से फीडबैक लेंगे। पार्टी की नीतियों पर खरा उतरने वाले कार्यकर्ता को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भानपुर के एक होटल में कांग्रेस की बैठक हुई। हिमाचल प्रदेश से आए पर्यवेक्षक ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काम करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हैं। उन्हें पूरे प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। निराश होकर घर बैठे कार्यकर्ताओं को भी दोबारा सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक ब्लॉक में जाएंगे और स्थानीय लोगों, वकीलों, पत्रकारों आदि से फीडबैक लेंगे। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की नीतियों पर खरा उतरेगा, उसे ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोमराज सिंह पंवार को सम्मानित किया गया। कहा गया कि ऐसे लोग कांग्रेस की रीढ़ हैं। इस मौके पर यूपीसीसी पर्यवेक्षक नरेंद्र राठी, ऋषिपाल धिंगान, सगीर अहमद, ओमकार सिंह कटारिया, सुखराज सिंह, वाहिद अली, अमरजीत कोहली, मोहसिन अली, समरपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें