फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, कांग्रेस प्रत्याशी समेत 12 ने खरीदे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी समेत 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। हालांकि शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं कराया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शनिवार तक कुल 29 प्रत्याशी नामांकन खरीद चुके थे।
विज्ञापन

अमरोहा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन खरीदने और दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक नामांकन खरीदे और दाखिल किये जाएंगे। बृहस्पतिवार को जहां भाजपा एवं बसपा समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदे थे। वहीं, शनिवार को कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर दानिश अली के लिए पर्चा खरीदा गया है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, आठ अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी। शनिवार को कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इस दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कलक्ट्रेट में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही है।


इन्होंने खरीदे पर्चे
इंडी गठबंधन के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के लिए एस मोहम्मद अली नकवी मोहल्ला गुजरी अमरोहा, बहुजन मुक्ति पार्टी के लिए सरकड़ी अजीज निवासी राजेंद्र सिंह, भारत युग जनता पार्टी के लिए अमरोहा के मालीपुर निवासी प्रदीप कुमार, ड्राईवर समाज पार्टी की और से धनौरा के भूतपुरा निवासी अजयपाल सिंह, समाजवादी आंदोलन पार्टी की और से अमरोहा के शेरपुर मुस्तकम निवासी इरशाद अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी की और से सुहेल हैदर निवासी दोताई गढ़मुक्तेश्वर, भारतीय जवान किसान पार्टी की और से गजरौला के लक्ष्मीनगर निवासी विजेंद्र सिंह ने पर्चा खरीदा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हापुड़ के बागड़पुर निवासी कुमरेश कुमार, अमरोहा के बदावाला निवासी उषा देवी के लिए सतीश कुमार, अमरोहा के मोहल्ला मोहकम सराय निवासी विपेंद्र कुमार रायजादा, करनपुर माफी निवासी अमीचंद, हसनपुर के सुल्तानठेर निवासी जीतपाल ने नामांकन खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें