फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने शनिवार को तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन के इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। पुलिस की पहली टीम रविवार को मेला परिसर पहुंचेगी। दूसरे जिलों का फोर्स भी श्रद्धालुओं के आगमन से पहले पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने घाटों और मुख्य मार्गों पर रोशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, मोबाइल नेटवर्क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। लंबित निविदाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को संसाधन और स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एडीएम गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजलि कटारिया मौजूद रहे।


घाटों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगी पुलिस
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पार्किंग और रूट प्रबंधन किया जाएगा। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस की एक टीम मेला परिसर में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने मेला स्थल का किया निरीक्षण
बैठक के बाद डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर तैयारियों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें