फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज रात 12 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Sat, 20 Sep 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पितृ विसर्जन अमावस्या रविवार को है। इसको सभी तैयारियां पूरी कर रही गई हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली हाईवे पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा जो शनिवार रात 12 बजे से लागू होगा और रविवार रात 12 बजे तक रहेगा। करीब 24 घंटे तक ट्रक, डंपर-ट्राॅला, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, टाटा मैजिक, मिनी कैंटर समेत भारी वाहन की हाईवे पर नो एंटी होगी। यह सभी बदले मार्गों से गुजारे जाएंगे जबकि रोडवेज बस व कार समेत सभी छोटे वाहन हाईवे पर ही चलेंगे।
विज्ञापन


पितृ विसर्जन अमावस्या के चलते शनिवार रात से दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इस ओर पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर तैयारी कर ली गई है। जिले के अन्य थानों से भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पितृ विसर्जन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर दिल्ली हाईवे पर जाम लगने की संभावना है। जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन प्लान को लागू करने का निर्णय लिया है। यह प्लान शनिवार रात 12 बजे से लागू होगा और रविवार रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। टीएसआई अनुज मलिक के मुताबिक तिगरी से वाहनों को मोहरका पट्टी की तरफ भेजा जाएगा। वहीं पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बाइकों को तिगरी के बाहर बांध पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन




यहां से गुजरेंगे वाहन

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त निजी व रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहनों को आवंला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले भारी वाहन मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद से दिल्ली की ओर भेजे जाएगे।



- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।



- नूरपुर, शिवाला कलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले भारी वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।



- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।



- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।



- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

19jjrp12-बेरी में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें