फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रिकेटर शमी व हाशमी ग्रुप के चेयरमैन को धमकी देने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के दो हाई प्रोफाइल हस्तियों में शामिल क्रिकेटर मोहम्मद शमी व हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी को धमकी मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ना तो दूर पुलिस उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है। क्रिकेटर शमी को बंगलूरू से भेजी गई मेल से धमकी दी गई थी, उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। वहीं, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी से पुर्तगाल के नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करा रखी है।
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की ई-मेल आईडी पर चार और पांच मई को एक के बाद एक धमकी भरे दो ई-मेल आए थे। इसका खुलासा मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने किया था। राजपूत सिंधर नाम की आईडी से भेजी गई मेल में बंगलूरू के रहने वाले किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति के अलावा एक करोड़ रुपये का जिक्र भी किया गया था। मेल भेजने वाले ने लिखा था, ‘शमी हम तुम्हें जान से मार देंगे और बैग में पैक कर देंगे। शमी के भाई मोहम्मद हसीब की शिकायत पर एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर की थी।
शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिस आईडी से शमी को मेल भेजे गए हैं, उसी आईडी से बीती 21 अप्रैल को बंगलूरू के दो कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल भेजा गया था। यह जानकारी मिलते ही बंगलूरू पुलिस से भी संपर्क किया था। इसी के सहारे जांच आगे बढ़ाई। साइबर पुलिस ने मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय भेजा था। गूगल ने मेल भेजने वाले की आईपी एड्रेस से जुड़ी डिटेल देने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद साइबर थाना पुलिस कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन

दो करोड़ की मांगी थी रंगदारी
अमरोहा के मोहल्ला काजीजादा के रहने वाले हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी के पास 30 जुलाई को पुर्तगाल देश के नंबर 351920058923 से कॉल की गई। इसके थोड़ी देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए जिसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये अदा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से रोहित गोदारा का छोटा भाई राहुल बताया था।
पुलिस ने डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी और जबरन वसूली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और उनके परिवार की सुरक्षा मुहैया कराई गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का छोटा भाई बनकर धमकी देने वाले राहुल ने पैसा हवाला के जरिये मांगा था। पुलिस ने व्हाट्सएप मुख्यालय से कुछ जानकारी मांगी थी। इस बीच हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज के आसपास कुछ संदिग्ध देखे गए जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस उनकी भी पता नहीं लगा सकी।
वर्जन
दोनों मामले में जांच चल रही है। धमकी का एक मामला पुर्तगाल है जुड़ा है जबकि दूसरा बंगलूरू से। दोनों जगह से कुछ जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें