फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, मकान पर लिखवाया बिकाऊ है, गांव छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत परिवार ने घर छोड़ दिया है। परिवार ने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

ये मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर का है। छह जुलाई को गांव निवासी महीपाल सिंह के बीस वर्षीय बेटे नरेश का शव जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला था। नरेश गांव निवासी विजेंद्र का ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। नरेश के पिता का कहना है कि खड़गवंशी बाहुल्य गांव में उनका अकेला घर है। आए दिन दूसरे समाज के लोग घर पर आकर परेशान करते हैं। बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने सिर्फ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे आहत होकर परिवार घर पर ताला लगा कर घर छोड़कर चला गया है। घर पर यह मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है।
थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा का कहना है आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने घर पर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है, जबकि उनके पशु अभी वहीं पर बंधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें