फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पशु का सिर मिलने के मामले में कार्रवाई नहीं, बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दाऊद सराय रोड पर गोवंशीय पशु का सिर मिलने के मामले में दो दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ता सोमवार को नगर कोतवाली का घेराव करेंगे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष चमन सिंह ने प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के दाऊद सराय रोड पर रविवार सुबह करीब दस बजे शटरिंग की दुकान के पास पशु का कटा सिर मिला था। कार्यकर्ताओं ने इसे गोवंशीय पशु का अवशेष बताते हुए गोकशी की आशंका जताई थी। उनका आरोप था कि रज्जाक चौकी क्षेत्र में गोकशी और अवैध कटान बढ़ने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
सूचना पर बजरंग दल के विभाग सहमंत्री संभल विपिन शर्मा, तेजिंदर सिंह, आकाश यादव, डॉ. ऋतिक, सचिन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। उनके पहुंचने से पहले दो युवक अवशेष उठा ले गए थे। कार्यकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज में युवकों के अवशेष ले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया और सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया था। कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। नगर अध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि सोमवार को कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की मांग करेंगे। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें