फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैंक्वेट हॉल संचालक और फैक्टरी कर्मचारी सहित नौ लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वैंक्वेट हॉल संचालक और फैक्टरी कर्मचारी सहित नौ लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर छह लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4143 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 80 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 419 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें पांच लोग पॉजिटिव निकले। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 752 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें चार मरीज मिले हैं। संक्रमितों में वैंक्वेट हॉल संचालक और फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4143 पहुंच गई है। कुल 80 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 478 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 209815 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1501 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें