फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नए सत्र से पहले अमरोहा में पहुंचीं नौ लाख किताबें

Sun, 22 Mar 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने समय से पहले ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर बड़ा कदम उठाया है। जनपद के 1266 बेसिक और 45 सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब डेढ़ लाख छात्रों के लिए लगभग नौ लाख किताबें पहुंच चुकी हैं। इन किताबों को गजरौला में सुरक्षित रखा गया है, जबकि हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के लिए आंशिक आवंटन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अभी करीब एक लाख कार्य पुस्तिकाएं आनी बाकी हैं, जो जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगी। विभाग का लक्ष्य है कि 15 अप्रैल तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को किताबें और कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।
पिछले वर्षों में अक्सर यह स्थिति रहती थी कि सत्र शुरू होने के काफी समय बाद तक छात्रों को किताबें नहीं मिल पाती थीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। लेकिन, इस बार पहले से योजना बनाकर समय रहते डिमांड भेजी गई, जिसका परिणाम है कि सत्र शुरू होने से पहले ही अधिकतर किताबें जिले में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पहले ही किताबोंं और कार्य पुस्तिकाएं की डिमांड भेज दी गई थी। अब तक नौ लाख किताबें मिल चुकी हैं और शेष सामग्री भी जल्द पहुंच जाएगी। ब्लॉक स्तर पर वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मालूम रहे कि जिले में 16 से 20 मार्च तक बेसिक स्कूलों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और अब परिणाम वितरण की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैलियां भी निकाली जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें