फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कूड़े के ढेर में कपड़ों में लिपटा मिला नवजात

Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सुबह टहलने निकली महिला को नवजात बालक कूड़े के ढेर में कपड़ों में लिपटा मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। मामला गांव भीकनपुर शुमाली में सोमवार सुबह सात बजे का है।
विज्ञापन

गांव की एक महिला रूबी सुबह टहलने जा रही थीं। अचानक उनको कूड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज आई। जिधर से आवाज आ रही थी, वह उधर गईं। देखा एक नवजात बच्चा कूड़े के ढेर में पड़ा है। वह कपड़ों में लिपटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
नवजात के कूड़े के ढेर में पड़े होने की खबर गांव में फैल गई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात को कब्जे में लिया और नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नवजात निजी अस्पताल में भर्ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें