फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की मौत, निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर नाराज परिजनों ने निजी अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर से जुड़ा है। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव हादीपुर के राजेंद्र वर्मा का कहना है कि तीन दिन पूर्व उसके छोटे भाई ललित की पत्नी नीलम देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर आपरेशन के बाद प्रसव से उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। शिशु की हालत में सुधार नहीं हुुआ। मगर चिकित्सक बार-बार शिशु के स्वास्थ्य होने का दिलासा देता रहा। हालत नाजुक होने पर परिजन एंबुलेंस द्वारा बेहतर उपचार के लिए अमरोहा ले गए। जहां चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत से गुस्साएं परिजनों उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें