फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गाजियाबाद मोहनपुर बस अड्डे के लिए नई बस सेवा जल्द

Wed, 25 Mar 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमरोहा से गाजियाबाद के मोहनपुर रोडवेज स्टेशन तक नई बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित बस सुबह सात बजे अमरोहा से रवाना होगी और मार्ग में जोया, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद शहर से होकर सीधे मोहनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस नई सेवा के शुरू होने से शहर के भीतर के यात्रियों को सीधे और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकतर बसें बाईपास से गुजरती हैं, जिससे शहर के अंदर के यात्रियों को असुविधा होती है। विभागीय अधिकारी वर्तमान में रूट का सर्वे कर रहे हैं ताकि नई बस सेवा समय पर और सुचारू रूप से संचालित हो सके।
अमरोहा डिपो से पहले ही बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन हो रहा है। पिछले तीन वर्षों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा और आगरा के लिए भी बस सेवा शुरू की गई थी। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस सेवा की शुरुआत की थी, लेकिन यात्रियों की कम संख्या के कारण यह सेवा बंद कर दी गई। इसके बाद इसे बुलंदशहर और मेरठ के लिए फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि नई बस सेवा के शुरू होने से न केवल स्थानीय यात्रियों को सीधे मोहनपुर बस अड्डे तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें