फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुरुकुलीय शिक्षा व संस्कार को देखकर प्रभावित हुआ नीदरलैंड का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। नीदरलैंड के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल अवतार गुरुकुल की दिनचर्या, अध्ययन प्रणाली एवं गुरुकुलीय शिक्षा व संस्कार को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने जमकर भारतीय संस्कृति को सराहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरुकुल चोटीपुरा में नीदरलैंड्स के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल अवतार, उनकी पत्नी सीता अवतार, एटॉर्नी ऑफ लॉ एवं उनकी सुपुत्री अलीशा अवतार, लीगल एडवाइजर इन डच गवर्नमेंट का आगमन हुआ। वे यहां आकर हवन में सम्मिलित हुए। वेदमंत्रों की पावन ध्वनि व ईश्वर भक्ति के भजनों का आनंद लिया। छात्राओं ने अतिथियों के समक्ष डच भाषा में गुरुकुल के अपने अनुभवों को साझा किया। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के महत्व को समझाया। छात्राओं के विशुद्ध डच उच्चारण को देख कर अतिथियों आश्चर्यचकित हो गए। गुरुकुल की दिनचर्या, अध्ययन प्रणाली एवं गुरुकुलीय शिक्षा व संस्कार को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें