फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में छह बेड की होगी एनबीएसयू, पहले थे चार बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सीएचसी की न्यू बॉर्न स्टेबलाइज यूनिट (एनबीएसयू) में दो बेड और बढ़ाए जाएंगे। जिसके बाद यहां छह बेड हो जाएंगे।इसके लिए रेडिएंट वार्मर मशीन और फोटो थैरेपी भी आ गई हैं। इससे पीलिया और निमोनिया से ग्रसित शिशुओं को भर्ती कराने वाले परिजनों को राहत मिलेगी।
सीएचसी में अब तक चार बेड की एनबीएसयू है, जिसमें पीलिया व निमोनिया पीड़ित बच्चों को भर्ती किया जाता है। इसके अलावा जिन बच्चों को ऊष्मा (वार्मर) की जरूरत पड़ती है, वह भी भर्ती किए जाते हैं। मगर अब तक चार बेड की एनबीएसयू है। जबकि, आए दिन कई बच्चों को भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बेड कम पड़ जाते हैं। जिससे बच्चों के परिजनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह निजी अस्पतालों में महंगे खर्च पर इलाज कराने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनके सामने आ रही दिक्कत जल्द दूर होगी। चार बेड की एनबीएसयू को छह बेड का किया जा रहा है। इसके लिए इसके लिए रेडिएंट वार्मर मशीन और फोटो थैरेपी मशीन भी आ गई हैं। आ गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही चार बेड की एनबीएसयू को छह बेड का किया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। वह महंगे इलाज के लिए मजबूर नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें