फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के पति को नौगांवा सादात एसएसआई ने जड़े थप्पड़, निलंबित

सार

महिला सिपाही के पति को थप्पड़ मारने और गालीगलौज करने के मामले में एसपी ने नौगांवा सादात के एसएसआई कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।जिस युवक से एसएसआई की कहासुनी हुई थी वह भी एक महिला सिपाही का पति है।सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सिपाही के पति को थप्पड़ मारने और गालीगलौज करने के मामले में एसपी ने नौगांवा सादात के एसएसआई कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। एसएसआई द्वारा की गई अभद्रता का वीडियो लोगों ने मुख्यमंत्री को भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक कृपाल सिंह की तैनाती करीब एक सप्ताह पहले नौगांवा सादात थाने में एसएसआई के पद पर हुई थी। हाल ही में हुई पोस्टिंग के चलते अमरोहा में अपने कमरे से नौगांवा सादात ड्यूटी करते थे। रविवार रात करीब 11 बजे एसएसआई कृपाल सिंह नौगांवा थाने से अमरोहा आ रहे थे। जैसे ही वह अतरासी रोड पर पहुंचे। तभी उनकी बाइक सवार युवक से कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
एसएसआई ने नगर कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। जिस युवक से एसएसआई की कहासुनी हुई थी वह भी एक महिला सिपाही का पति है। सिपाही का पति लगातार एसएसआई व अन्य पुलिसकर्मियों से खुद को स्टाफ से होने की बात कह रहा था लेकिन एसएसआई ने कांस्टेबल के पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। ताबड़तोड़ पांच से छह थप्पड़ जड़ दिए और गाली-गलौज की।
विज्ञापन

इस दौरान भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने दरोगा द्वारा की गई अभद्रता की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोमवार की दोपहर तक ये वीडियो तमाम व्हाट्सएप ग्रुप में पहुंच गया। इस दौरान किसी ने इस वीडियो को मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दिया। शासन तक मामला पहुंचा तो पुलिस के आला अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी आदित्य लांग्हे ने एसएसआई कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें