फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज पांच केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा

Sun, 09 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत रविवार को पांच केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2001 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को एक हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है। कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किए है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा के 2001 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें