फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप गये दरोगा जी: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते वीडियो वायरल,एसपी ने की कार्रवाई

Fri, 30 Sep 2022 11:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

अमरोहा में भूमि की पैमाइश कराने के लिए राजस्व टीम के साथ जाने के नाम पर दरोगा द्वारा पांच हजार की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते दरोगा का विडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में भूमि की पैमाइश कराने के लिए राजस्व टीम के साथ जाने के नाम पर दरोगा द्वारा पांच हजार की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ जांच बैठाई गई है।जांच सीओ हसनपुर को सौंपी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमाठीकरी के प्रधान पति राजवीर सिंह ने बताया कि  गांव में एक भूमि की पैमाइश होनी है। राजस्व टीम पैमाइश के लिए तैयार है। लेकिन उसमें हंगामा होने की स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस की भी आवश्यकता है। हल्का दरोगा से पैमाइश के लिए साथ चलने के लिए कहा था। आरोप है कि दरोगा ने दस हजार की डिमांड की थी। 

विज्ञापन

25 सितंबर को पांच हजार रूपए देते हुए उसका वीडियो बना लिया गया। चार-चार सेकेंड के तीन वीडियो तैयार हुए। जिसमें एक वीडियो में प्रधान बातें करते हुए नोट गिन रहा है।दूसरे वीडियो में रुपयों को हाथ में लेकर दरोगा तखत के गद्दे के नीचे रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिश्वत लेने के बाद भी दरोगा पैमाइश कराने नहीं गए।

 

आरोप है कि बिना रिश्वत के दरोगा कोई काम नहीं करते। इसलिए उनकी वीडियो बनाई गई और वीडियो वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दरोगा दिनेश कुमार बालियान को निलंबित कर दिया है। सीओ सतीश चंद पांडेय द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

दरोगा द्वारा रिश्वत लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ हसनपुर सतीश चंद पांडेय से कराई गई जांच के आधार पर दरोगा दिनेश कुमार बालियान को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। निलंबन की अवधि में दरोगा पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन


आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक, अमरोहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें