फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर सर्किल में तीन दिनों से की हुई थी नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संभल के चंदौसी में कोर्ट में पेशी के बाद मुरादाबाद वापस लौट रहे कैदियों ने दो पुलिसवालों को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद से संभल के अलावा सीमावर्ती जनपदों की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। अमरोहा जनपद के हसनपुर सर्किल में तीन दिनों से दिन और रात में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। खुद पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा रात भर हसनपुर सर्किल की सड़कों पर बदमाशों की तलाश में छानबीन करते देखे गए। इसी का असर रहा कि अमरोहा और संभल जनपद के बॉर्डर पर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर शेरगढ़ के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार शाम को ही पुलिस को भनक लग चुकी थी कि बदमाश आदमपुर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसी को देखते हुए जनपद के तमाम थानों की पुलिस को मौके पर बुला दिया गया। दो दिन पूर्व आदमपुर के गांव गुलावली में लूट के विरोध पर किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन बदमाशों को भी पुलिस संभल से फरार कैदियों से जुड़ रही थी। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी और बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें