फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नायब तहसीलदार ने लेखपाल को कहा जेहादी, आक्रोश

Thu, 04 Jul 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह द्वारा जेहादी कहने पर हंगामा हो गया। लेखपाल संघ ने नायब तहसीलदार की भाषा को अमर्यादित बताते हुए माफी की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि नायब तहसीलदार ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा। संघ ने इस संबंध में तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को लेखपाल इस्तकार अली से किसी बात पर उनको जेहादी कह दिया। इस्तकार अली ने इस शब्द का प्रयोग करने पर नायब तहसीलदार से आपत्ति जताई। विकास यादव ने बताया कि इस्तकार अली ने इसकी जानकारी संघ के पदाधिकारियों को दी। संघ ने नायब तहसीलदार से मुलाकात कर जेहादी शब्द का प्रयोग करने पर आपत्ति की। संघ का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने जेहादी शब्द को सही बताते हुए उसे वापस लेने से इन्कार कर दिया।
संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि नायब तहसीलदार ने इस शब्द को वापस नहीं लिया तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार का कहना है कि उन्होंने इस्तकार अली से एक शब्द का उर्दू अनुवाद मालूम किया था। उनके मना करने पर जेहादी शब्द का प्रयोग किया गया था। नायब तहसीलदार का कहना था कि इसके पीछे किसी भी पंथ अथवा व्यक्ति को अपमानित करने की मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें