फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्लॉक प्रमुख के बेटे और युवकों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनगली। रुपयों के लेनदेन को लेकर ब्लॉक प्रमुख पुत्र और वहीं के अन्य युवकों के बीच में मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आंबेडकर कालोनी निवासी विकास पुत्र कलुआ कैंटीन चलाता है। विकास का कहना है कि 30 जून को ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर के पुत्र उदित गुर्जर व उसके साथी प्रिंस गुर्जर कैंटीन पर पहुंचे। रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि मारपीट की गई। जिसमें विकास घायल हो गया। मामले में उदित और प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि ब्लॉक प्रमुख पुत्र उदित गुर्जर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जून की रात को अपने अपने मेडिकल पर बैठा था। इस दौरान विकास, नितिन व संजय पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने गाली गलोज करते हुए मारपीट की। गल्ले में रखे 1700 रुपये निकाल लिए। मामले में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें