फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने पिक-अप चालक से 20 हजार लूटे

Sun, 01 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विरोध पर मारपीट भी की और दहशत फैलाने के हवाई फायर किए। थाना पुलिस ने बिजनौर निवासी दो के खिलाफ मारपीट एवं जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

शेरपुर चुंगी धनौरा निवासी मनोज चौधरी पर ग्वाला पशु आहार की एजेंसी है।

उसका चालक वेदपाल निवासी मेहमदी शनिवार की शाम करीब सात बजे पिक-अप से पशु आहार सप्लाई कर आ रहा था। दौराला व कौराला के बीच में पीछे से स्विफ्ट कार आई। चालक वेदपाल का आरोप है कि, इसमें से उतरे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पिक-अप को रोक लिया और उससे 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। वेदपाल ने बिजनौर जनपद के वजीदपुर गांव निवासी सनी व संसारपुर गांव निवासी गुरुवेंद्र पर लूट का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट एवं जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष बृज मोहन गिरि ने बताया कि मामला लूट नहीं बल्कि मारपीट की है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें