फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष बने ऋषिपाल नागर, बृजेश हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा ने जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह ऋषिपाल नागर को अध्यक्ष बनाया गया है। बकौल ऋषिपाल नागर, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी जिलाध्यक्ष का पदभार संभाल चुके हैं। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए नई रणनीति तैयार करेगी। पार्टी का जो निर्देश मिलेगा उस पर अक्षरश: अमल करेंगे।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल होने के बाद कई दिनों से उनको हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो गईं थीं। जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी के लिए नेताओं ने दौड़भाग की थी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर पर दांव आजमाया है। ऋषिपाल नागर वर्ष 2016 से 2018 तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। बीएचएमएस की डिग्री लेने वाले ऋषिपाल नागर ने राजनीति को कॅरियर बना लिया। इसके बाद इन्होंने भाजपा से जुड़ कर संगठन की सेवा में जुट गए। शनिवार को शहर स्थित आवास में पार्टी के लोग पहुंचे। उनकी ताजपोशी पर बधाई दी। उन्होंने पार्टी के लोगों से जी जान से योजनाओं से लाभांवित कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें