फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ ने पूर्व ग्राम प्रधान को उठाकर पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खेत में काम कर रहे नगलिया बहादुरपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलजीत सिंह को सांड़ ने पटक दिया। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। उनको बचाया। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर सांड़ सहित अन्य छुट्टा पशुओं को पकड़ कर बांध दिया। ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन कर छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। पूर्व ग्राम प्रधान सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेतों में घूम रहे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनको उठा कर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। उनको सांड़ से बचाया। घायल बलजीत सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी-112 को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने खेतों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ कर घेर में बांध दिया। एसडीएम को सूचना दी कि पशुओं से निजात दिलाई जाए। इसके बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी तेजवीर सिंह अलुना के साथ प्रदर्शन कर पशुओं को पकड़वाने की मांग की। कहा कि पशुओं से ग्रामीण परेशान हैं। छुट्टा पशु किसी भी फसल को नहीं होने दे रहे। इस मौके पर राहुल सिद्धू प्रीतम सिद्धू इकबाल सिद्धू, बलजीत सिंह, गुरदेव सिंह, विजय सिंह, कुलजीत सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, खजान सिंह, गौरव सिंह , रणवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें