फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महर्षि गुरू रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली गई।रविवार को महर्षि गुरु रविदास जी के जन्म दिन के मौके पर हवन में आहुति दी गई। समिति के तत्वावधान में जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर फूल माला पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्या, पूर्व पालिका चेयरमैन शशि जैन चढ़ा कर किया। शोभायात्रा आंबेडकर पार्क से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए अहमद नगर संत रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारत माता, गुरु रविदास जी का जन्मोत्सव, गुरु रविदास तपस्या करते हुए, गुरु रविदास जी, कबीरदास, सदना पीर की गोष्ठी, गुरु रविदास जी राजा का कंगन देते हुए, मीराबाई, गुरु रविदास, सिकंदर लोदी की जेल में गुरु रविदास आदि झांकियों ने मन मोह लिया। वहीं अजंता बैंड, गोपाल बैंड, हिन्दुस्तान बैंड की भक्तिमय धुनों से माहौल भक्तिमय हो रहा था। रासमंडल कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

इस दौरान समिति अध्यक्ष महेश चंद्र, महामंत्री श्रीकृष्ण गौतम, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह, डॉ मुनेंद्र मोहन, शिव कुमार भारती, राजकुमार अरुण, प्रो. सुशील कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सोमपाल सिंह, हेतराम सागर, गजेंद्रपाल सिंह, यशवंत सिंह, नवेद अय्याज, फरहान खान, डॉ जफर,हरि सिंह मौर्य, डॉ मनन कौशल आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा बाद में मोहल्ला अहमदनगर रविदास धर्मशाला पहुंचकर विचार गोष्ठी की परिवर्तित हो गई। जिसमें मुख्य अतिथि सोमपाल सिंह, राजकुमार अरुण, सुशील कुमार, डॉ गजेंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान समाज के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें