हसनपुर (अमरोहा)। संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय नन्हीया पत्नी मनोज कुमार निवासी गांव की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके वालों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव लठमार की मढैया निवासी मिश्री सिंह ने बेटी नन्हीया की शादी करीब दो साल पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरेरी निवासी मनोज कुमार के साथ की थी। इस दौरान एक बेटी को भी नन्हीया ने जन्म दिया। मृतका के भाई कलुआ का कहना है कि रविवार सुबह करीब 11 बहन की ससुराल से फोन आया कि नन्हीया की मौत हो गई है। जाकर देखा तो उसका शव बेड पर पड़ा पड़ा था। गले पर खरौंच के निशान थे। इस दौरान मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर मायके वाले कोतवाली पहुंचे और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मायके वालों को भेज दिया। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि 17 फरवरी को नन्हीया की ननद की शादी थी। जिसमें दहेज का सामान देने को लेकर ससुराल वालों से नन्हीया की कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते दुनिया ने आत्महत्या की है।
सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि का पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।