फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौ गांवों के 193 किसानों को मिलेगा 90 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला से ब्रजघाट तक 20 किमी लंबाई के फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन बनाने के लिए 11 गांवों के 209 किसानों की 13.5680 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें नौ गांवों के 193 किसानों को 90 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। तीन गांव खुंगावली, सादुल्लेपुर, मोहम्मदाबाद एहतमाली के ग्रामीणों के मुआवजे की रकम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूमि अध्यापित अधिकारी के खाते में भेज दी है। दो गांवों के किसानों को कितना मुआवजा दिया जाएगा, यह तय नहीं हुआ है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे को सिक्सलेन बनाने का काम बीते कई साल से चल रहा है। जिसका निर्माण आईआरबी मुरादाबाद हापुड़ टोलवे लिमिटेड कंपनी करा रही है। कंपनी पर हापुड़ से मुरादाबाद तक करीब एक सौ किमी लंबे हाईवे को सिक्सलेन कराने की जिम्मेदारी है। इसमें गजरौला से मुरादाबाद तक का काम हो गया, जबकि गजरौला से ब्रजघाट तक का 20 किमी. का हिस्सा चौड़ीकरण से रह गया था। इस 20 किमी. लंबे हाईवे को सिक्सलेन करने में 11 गांवों के 209 किसानों की 13.5680 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना था। जिसके अधिग्रहण की तैयारी बीते साल से चल रही है। जिन ग्रामीणों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उनको यह बता दिया गया कि उनकी कितनी भूमि ली जाएगी और उसके बदले कितना मुआवजा दिया जाएगा। नौ गांवों के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उनका मुआवजा भी तैयार हो गया है। नौ गांवों के 193 किसानों को 90 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। निर्माण कंपनी ने बताया कि तीन गांवों के ग्रामीणों के मुआवजे की राशि भूमि अध्यापित अधिकारी खाते में जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के जीएम हेमंत पारीक का कहना है कि भूमि अधिग्रहण करने के लिए मुआवजा बनाए जाने की तैयारी चल रही है। 11 गावों के ग्रामीणों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसमें नो गांवों के 193 ग्रामीणों को 90 करोड़ रुपये का भुगतान मुआवजे के रूप में किया जाएगा। तिगरिया भूड़ व नाईपुरा खादर के भूमि स्वामी ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा अभी तैयार नहीं किया गया है। वह भी जल्द ही तैयार हो जाएगा।

इन गांवों की भूमि का किया जाएगा अधिग्रहण
हाईवे चौड़ीकरण के लिए धनौरा तहसील के नाईपुरा खादर निवासी किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें दस खसरा नंबरों में खेती की जा रही है। तिगरिया भूड़ के छह किसानों की भूमि हाईवे के लिए अधिग्रहीत की जाएगी। भगवानपुर खादर गांव के 40 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। खड़गपुर एहतमाली के 42 किसानों, शहवाजपुर डोर के 34 किसानों, खुंगावली के 14 किसानों, कुदैना चक के नौ, मोहम्मदाबाद एहतमाली के 23 और मोहम्मदाबाद मुश्तकम के 20 किसानों की भूमि का हाईवे चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। तिगरिया खादर के छह और सादुल्लापुर के दो किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें