फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य पर लगाया जाए एनएसए : आचार्य प्रमोद कृष्णम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस नेता व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का अपमान किया है। स्वामी प्रसाद पर एनएसए लगाकर और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।
विज्ञापन

वह रविवार को अमरोहा के मोहल्ला कटकुई में स्थित अली डे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रवार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के ग्रंथ का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर कोई राजनीतिक दल का नेता रामायण का अपमान करता है तो वह करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जो गुनाह स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का अपमान करके किया है वही गुनाह बाबा रामदेव ने मुसलमानों पर टिप्पणी करके किया है। इस तरह के लोग मुल्क के लिए खतरा हैं। देश और समाज के लिए खतरा है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा लगाया जाना चाहिए। मैं हैरान हूं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को राम भक्त कहते हैं, राम भक्तों की सरकार, राम भक्तों का शासन और राम को गाली देने वाला अभी तक बाहर घूम रहा है। अखिलेश यादव की पार्टी का बेड़ा गर्क करने का काम स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया है। ब्राह्मण हुसैनी होता है। क्योंकि वह सर्च की लड़ाई लड़ता है।
जिले की कांग्रेस राजनीति में खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप पर उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाना उनका अधिकार है। लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी पर भी आरोप लगाते हैं। इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के बारे में कहा कि मैं उन्हें नहीं जानता। इसलिए कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें