फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोबाइल का रिचार्ज कराने घर से निकले युवक का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मोबाइल का रिचार्ज कराने घर से निकले शांति नगर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय अंकुर शर्मा का शव नाले में मिला। थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मामले में तहरीर नहीं दी गई है। हाईवे किनारे दो प्रमुख होटलों के पीछे बसे मोहल्ला शांति नगर का 32 वर्षीय अंकुर शर्मा पुत्र तीर्थ राम शर्मा एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार की रात आठ बजे यह कह कर घर से निकला कि वह चौपला पर मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा है। इसके बाद घर नहीं लौटा। चौपला पर अंकुर शर्मा की मौसी भागेश देवी रहती है। परिजनों ने समझा कि वह अपनी मौसी के घर चला गया होगा। इसलिए उसकी खोजबीन नहीं की। रविवार को करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अंकुर का शव एक होटल के निकट सर्विस रोड के बराबर नाले में पड़ा है। पुलिस को राहगीर ने नाले में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


अपने पिता से ले गया था दो सौ रुपये तीर्थराम के छह बेटों में अंकुर शर्मा चौथे नंबर का था। उसके पिता ने बताया कि शनिवार की रात उसने मोबाइल को रिचार्ज नहीं होने की बात कही। रिचार्ज कराने के लिए उनसे दो सौ रुपये मांगे। उनसे रुपये लेकर वह मोबाइल को रिचार्ज कराने चला गया। इसके बाद नहीं लौट कर आया। उधर अंकुर के पड़ोसी दुकानदार का कहना है कि वह बेहद मिलनसार था।
सात घंटे बाद मां को हुई बेटे की मौत की जानकारी
सात घंटे अंकुश की मां मां हृदेश देवी को बेटे की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद वह फूट-फूटकर रोई। पिता ने बताया कि वह बीमार रहती हैं। बेटे की मौत के सदमे से उनकी जान जा सकती थी इसलिए यह नहीं बताया गया था लेकिन शव घर शाम करीब छह बजे शव घर पहुंचने के बाद हृदेश देवी को पता चला कि अब उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन



पिछले साल हुआ था बहुत अधिक बीमार
अंकुर शर्मा का स्वास्थ्य सही नहीं रहता था। पिछले साल वह बहुत अधिक बीमार हुआ था। मुश्किल में उसकी जान बची थी। परिजनों ने बताया कि उसकी आंतों में दिक्कत आ गई थी। काफी समय तक उसका इलाज चला था। अब हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन पूर्णतया सही नहीं था।

शांति नगर मोहल्ला निवासी अंकुर शर्मा का शव नाले में मिला है। परिजनों के मुताबिक वह बीमार रहता था। परिजनों ने हत्या की आशंका नहीं जताई है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट हो सके, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, सीओ, मंडी धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें