अमरोहा। सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजियाबाद थ्री एस की टीम ने अहमर इलेवन को 99 रनों से हराया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अंकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।बुधवार को यूथ क्लब अमरोहा व डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में चल रहे सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नमन शर्मा के 43, अंकुर के 38 रन की बदौलत टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 200 रन बनाए। अहमर इलेवन की ओर से फहीम ने तीन व वसीम ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमर इलेवन की टीम 23.5 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गई। तुषार सिंघल ने 28, विमल ने 22 रन बनाकर पिच पर संघर्ष किया। गाजियाबाद की ओर से आर्यन व अंकुर ने तीन-तीन विकेट लेकर अहमर इलेवन की टीम के पैर उखाड़ दिए। गाजियाबाद ने 99 रन से मैच में जीत दर्ज की। अंकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग सत्येंद्र सिंह व शमशाद अहमद, स्कोरिंग सैंडी गुप्ता व प्रांशु पाठक, कमेंट्री शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान इमरान पाशा, रोहित चंदेल, नजम अली, तारिक चीना, नासिर फारूक, शेरू परवेज, इमरान पाशा, रिजवान पाशा, रजन असगर आदि मौजूद रहे।