फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक पर बैठने से मना किया तो दबंगों ने कर दिया फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर में दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठने से मना करने पर दबंगों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। फावड़े से सिर पर वार किया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर में राकेश यादव का परिवार रहता है। उनके बेटे दीपक मोहल्ले में ही दुकान चलाते हैं। दुकान पर बाहर की बाइक खड़ी थी। तभी मोहल्ले का आबिद और उसका साला अजगर बाइक पर बैठ गए। पीड़ित दीपक कुमार ने बाइक पर बैठने के लिए मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से सिर में फावड़े से हमला कर दिया। बचाव में आए भाई भरत यादव के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आबिद और अजगर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें