फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हत्या-आत्महत्या में उलझी मां-बेटी की मौत की गुत्थी, खड़े किए कई सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। शकूराबाद गांव में मां-बेटी की मौत की गुत्थी हत्या आत्महत्या में उलझी हुई है। देर रात तक पुलिस भी कई बिंदुओं पर जांच करती रही। पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन मां-बेटी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटनाक्रम में पुलिस का शक भी हत्या की ओर गहराया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आसिया उर्फ आलिया और उसकी बेटी इनाया की मौत की जानकारी पुलिस को देने से पहले उसके परिजनों ने शवों को टैंक से निकाल लिया था। लोगों के द्वारा मौके पर पुलिस को बताया गया सबमर्सिबल से पानी चलाने की कोशिश की गई थी लेकिन सवाल ये है कि पानी चलाने की कोशिश घर के किस सदस्य ने की। जिससे के बाद मां-बेटी की मौत का पता चल सका। टंकी की गहराई और महिला की लंबाई क्या थी जिससे महिला अपनी बेटी के साथ उसमें समा गई। अगर महिला ने बच्ची की हत्या करके खुद आत्महत्या की है तो उसकी वजह क्या रही?। शौचालय की छत पर चढ़ने के लिए जीना नहीं है और दीवार के बगल में ईंटों का ढेर लगा है, जहां से शौचालय की छत पर चढ़ना भी मुश्किल है। ऐसे में दिव्यांग आसिया उर्फ आलिया बेटी को लेकर कैसे चढ़ी होगी, अगर कोई तीसरा व्यक्ति दोनों को ऊपर लेकर गया तो कैसे और कौन था। परिजनों का कहना है कि पति आस मोहम्मद ईद पर घर आया था इसके बाद वह मंगलवार को दिल्ली लौट गया तो वह घर वापस आया। अगर मौके की स्थिति को देखकर घटना आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है तो पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में क्यों लिया?। परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले आसिया उर्फ आलिया ने काम-काज किया और अपने ससुर को चाय बना कर दी, इन हालातों में अगर आसिया ने आत्महत्या की है तो कुछ मिनटों में ऐसा क्या हुआ जो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। यह वह सवाल है जिनका जवाब अभी तक पुलिस के पास भी नहीं है। हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस भी इन सवालों के जवाब तलाश रही है। यह साफ है कि अगर इन सवालों के जवाब मिले तो घटना से पर्दा उठ जाएगा।
मृतक मां-बेटी के परिजनों ने आत्महत्या करने की बात बताई है। उन्होंने पुलिस के पहुंचने से पहले टंकी से शवों को निकाल लिया था। दिव्यांग महिला बच्चे को लेकर शौचालय की छत पर कैसे पहुंची ये संदेह पैदा कर रहा है। आत्महत्या-हत्या सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पति और जेठ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें