ढबारसी (अमरोहा)। दहेज में पिता के घर से पांच लाख रुपये व एक कार न लाने पर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई करके घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सुसर व सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के सांथलपुर की चक वाली मढैय्या निवासी प्रभा की शादी चार साल पहले करतार सिंह उर्फ रिंकू निवासी अलीगांव, बजरपुर बार्डर भीमकाॅलोनी, माता मंदिर थाना सरिता विहार दिल्ली के साथ हुई। शादी के 6 माह तक ससुराल पक्ष का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। करीब छह माह पहले ससुराल वालों ने प्रभा पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास भी किया था। लेकिन किसी तरह से वह बच गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि प्रभा की मां हरवती की तहरीर पर पति करतार सिंह उर्फ रिंकू, सास अंगूरी, ससुर नानकचंद, जेठ कालू व रूस्तम के खिलाफ धारा 498 ए, 323,506 तथा दहेज प्रतिबंध अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।