फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन और ईमान पर चलें मोमिन

Wed, 14 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले भर में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अल्लाह की बारगाह में लाखों लोगों ने सजदा किया। मुल्क में अमन चैन व कौम की तरक्की को दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। शहर के ईदगाह मैदान पर नमाज पढ़ने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सात बजे से ही लोग नमाज के लिए ईदगाह मैदान पर जुटने शुरू हो गए। थोड़ी देर में ही हजारों की भीड़ जमा हो गई। शफें बनाकर लोग नमाज पढ़ने बैठ गए। पौने आठ बजे शहर इमाम डा. तारिक हसन ने नमाज अदा कराई।

इसके बाद शहर इमाम ने दीन ओ ईमान पर चलने की नसीहतों के बीच नमाज व कुर्बानी आदि की अहमियत पर रोशनी डाली। मिल जुलकर आपसी भाईचारे को कायम रखने पर जोर दिया। बोले-मोमिन दीनो ईमान पर चलें। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


छोटा हो या फिर बड़ा, सब गले मिलते नजर आए। इसके पश्चात लोगों ने घरों का रुख किया। परिचितों रिश्तेदारों व परिजनों को ईद की बधाई दी। शाम तक घर-घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। 

महिलाएं भी ईदुल जुहा को लेकर उत्साहित दिखीं। शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलग अलग समय पर नमाज अदा कराई गई। ईदगाह पर नमाज के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी शील कुमार, एसडीएम सदर प्रवीणा अग्रवाल, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उधर शिया जामा मस्जिद में अहसन अख्तर ने सुबह साढ़े नौ बजे नमाज अदा कराई और कहा कि बकरीद का मतलब अल्लाह के हुक्म की तामीर है। इसके अलावा नौगावां सादात में प्रत्येक मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें