फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे वृद्ध की गला काटकर हत्या

Sun, 31 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नौगावां सादात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात घर के दालान में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक के बेटे पर भी जानलेवा हमला किया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आए। नृशंस हत्या की खबर से सभी सन्न रह गए। 

सूचना पाकर थाना पुलिस, एएसपी, सीओ सिटी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल की। मृतक के बेटे ने कस्बे के ही छह नामजद समेत आठ पर रंजिशन एलानिया हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कस्बे के बुुुध बाजार मोहल्ला निवासी करीम हैदर (75) पुत्र मोहम्मद हुसैन शुक्रवार की रात दूसरे घर के दालान में सोए थे। शनिवार की तड़के साढ़े पांच बजे वृद्ध दालान में सो रहे थे। बेटा अली अब्बास पशुओं को चारा डाल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के ही आठ लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। यहां दबंगों ने करीम हैदर के बेटे अली अब्बास पर जानलेवा हमला किया, मगर इसने कमरे में बंद होकर जान बचाई। 
दालान में सो रहे करीम हैदर को पकड़ लिया। जान बचाने को वृद्ध ने काफी प्रयास किया, पर सब बेकार गया।

हत्यारों ने वृद्ध की गला काट कर नृशंस हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मृतक के घर भीड़ लग गई। वृद्ध की गला काट कर नृशंस हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी शील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से हत्या के बारे में जानकारी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के बेटे अली अब्बास की तहरीर पर छह नामजद समेत आठ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें