फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा शव चौराहे पर रखकर जाम लगाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को हुई किशोर की हत्या के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कैलसा चौराहे पर किशोर का शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं रिपोर्ट में दो और लोगों के नाम बढ़ाने की मांग की। जिसे लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली और देहात थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लोग गांव लौट गए।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बिकनी गांव निवासी परम सिंह के पंद्रह वर्षीय बेटे वरुण की उसके दोस्त ने तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मंगलवार की शाम उसका शव गांव से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वरुण सोमवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने सोमवार की रात ही आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया था। पहले तो पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। लेकिन, बाइस घंटे की पूछताछ करने के बाद आरोपी ने वरुण की हत्या करना कबूल किया तो पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस आरोपी को लेकर बिकनी गांव के जंगल में पहुंची। जहां उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। करीब साढ़े तीन बजे परिजन शव लेकर गांव के लिए निकले तो एक बार फिर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित परिजन कैलसा बाईपास पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई ठीक तरह से नहीं कर रही है। एक हमउम्र बच्चा अकेले दूसरे की हत्या नहीं कर सकता है। परिजनों ने दो अन्य लोगों के नाम बढ़ाने की मांग की। जाम लगाने की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझा-बुुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चल गए। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें