फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटके मिले युवक की मौत के मामले में पांच पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जलीलपुर बक्काल गांव निवासी देवराज (25) की हत्या के मामले में परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का शव घर के पीछे ही फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। नामजद आरोपी और मृतक परिजनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।
देवराज देहात थाना क्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल निवासी किसान महिपाल सिंह का बेटा था। चार भाइयों में सबसे छोटा देवराज बीएससी व पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। पिछले दिनों देवराज ने पुलिस और सीआरपीएफ भर्ती की परीक्षा दी थी। परिजनों के मुताबिक 25 सितंबर की सुबह देवराज घर से लापता हो गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। 26 सितंबर की दोपहर परिजन घर के पीछे निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के पास पहुंचे तो वहां ऑपरेटर के लिए बने कमरे में देवराज का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन पर टिके थे। इसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस में मृतक देवराज के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें फंदे पर लटकाने से मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, मृतक देवराज सिंह के भाई नीरज कुमार ने गांव के ही रहने वाले देवेंद्र, विजयपाल, अजय कुमार, नितिन, गुड्डू उर्फ अजब सिंह के खिलाफ रंजिशन हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच है रंजिश
पुलिस के मुताबिक महिपाल और धर्मवीर सिंह के घर आमने-सामने हैं। धर्मवीर सिंह घर में दुकान चलाते हैं। आरोप है कि महिपाल के परिवार वालों पर दुकान के दो हजार रुपये बकाया थे। आरोप था कि एक जून को जब धर्मवीर सिंह ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने हमला कर दिया। धर्मवीर के साथ मारपीट की गई। बचाव में आए उनके भतीजे देवेंद्र को भी पीटा था। धर्मवीर की बेटी ममता के साथ मारपीट की गई। उसका गला दबाया और सीने पर वार कर अधमरा कर दिया था। परिजनों ने ममता को मेरठ के मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था। लेकिन यहां भी ममता की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिजनों ने उसे टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 13 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने धर्मवीर सिंह की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले नीरज, मुनिपाल, गजेंद्र, आशु, कुलवंत, देवराज, अंकित, लोकेंद्र, काविंदर और कुछ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से दोनों परिवारों को बेच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें