फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से सड़कों का निर्माण कराएगी गजरौला नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर पालिका दो करोड़ से सड़कों का निर्माण कराएगी। जिन मोहल्लों में सड़क टूटी हुई हैं और उनमें बीते सालों में बहुत ही कम विकास कार्य कराए गए, इस बार उनमें ही सड़क निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। एक दो दिन में पालिका द्वारा टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जलाल नगर, सुल्तान नगर, जवाहर नगर, बसंत विहार, भानपुर, अवंतिका नगर और बुध नगर सहित कई मोहल्ले ऐसे हैं, जिनकी विकास कार्य कराने में उपेक्षा की गई। लिहाजा उनमें सड़क टूटी हुई हैं। नागरिकों को गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दो पहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। बारिश में नागरिकों की दिक्कत और बढ़ जाती है। जलाल नगर, नवादा रोड और सुल्तान नगर में तो निकलना भी दूभर हो जाता है।
मगर यह परेशानी जल्द दूर हो सकती है। कारण नगर पालिका ने दो करोड़ रुपयों से नगर के उपरोक्त मोहल्लों में सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया है। सड़कों का निर्माण कार्य राज्य वित्त की धनराशि से कराया जाएगा। ईओ डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि गजरौला में दो करोड़ से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी एक दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू होगा। ईओ ने बताया कि इस बार निर्माण कार्य उन मोहल्लों में कराए जाएंगे, जिनकी पहले से उपेक्षा की गई है। रास्ते कच्चे और गुजरने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें