फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एमएसपी कानून और स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए

Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत आयोजित हुई। इसमें किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने और किसानों के कर्ज माफी की मांगों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही अभी तक गन्ने का भाव घोषित न होने पर रोष जताया। उन्होंने आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि लगातार किसानों की अनदेखी की जा रही है। तीन महीने बीतने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है, जिससे किसान निराश हैं। उन्होंने मांग उठाई कि एमएसपी कानून और स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाएं। भूमि अधिग्रहण किसानों की मर्जी के खिलाफ न किया जाए। गांवाें में स्मार्ट मीटर न लगाकर किसानों की बिजली फ्री दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 माह से चले रहे धरने के दौरान सरकार ने किसानों काे आश्वासन दिया था कि उनकी सभी मांगें जाएंगी। लेकिन, अभी तक सरकार ने कोई वार्ता नहीं की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता को सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह ने की। पंचायत में युवा जिला अध्यक्ष मोहन बेनीवाल, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, सुभाष चीमा, देशराज सिंह, सीता आर्य, चौधरी सुरेंद्र सिंह, जयकिरत सिंह कमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन राजेश चौहान की मासिक बैठक में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। जोया ब्लाॅक की मासिक बैठक अतरासी पुल के नीचे आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ने का मूल्य घोषित न होने से किसानों में भारी रोष है। उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करें, छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाया जाए, गन्ने का पेमेंट तत्काल कराया जाए। इस दौरान हरपाल, कामेंद्र सिंह, लोकेंद्र, चौधरी रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें