अमरोहा। कोरोना केे बढ़ते मामले के बीच लोगों की मदद के लिए राजनीतिक हस्तियां आगे आ रही हैं। शनिवार को बसपा सांसद दानिश अली ने शनिवार को वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में पहुंचे। वह पीपीई किट पहन कर कोविड वार्ड में गए। संक्रमितों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। उनके हौसले को बढ़ाया। इसके साथ ही सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया। शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे बसपा सांसद कुंवर दानिश अली वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में पहुुुंचे। उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। कोविड वार्ड में मरीजों की सेहत का हाल जाना। उनसे दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आरटीपीसीआर लैब और सीटी स्कैन रूम के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों के कामों की तारीफ की। सांसद ने चिकित्सकों से कहा कि कार्ययोजना बना लें। केंद्र सरकार के स्तर से सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। उनके साथ एसडीएम मांगेराम चौहान, कुलपति डॉ. सुधीर गिरि, डॉ. राजीव त्यागी आदि रहे।