मंडी धनौरा। अमरोहा मार्ग पर गांव कुआखेड़ा के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में असलम मलिक (22) की मौत हो गई। मृतक पैथोलॉजी लैब पर काम करता था। उसकी बाइक अचानक से सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई थी।
पेली तगा गांव निवासी असलम मलिक एक निजी पैथोलॉजी लैब में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर बाद वह कुआखेड़ा से एक मरीज का खून का सैंपल लेकर अपनी बाइक से धनौरा आ रहा था। कुआखेड़ा से आगे अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। असलम की बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर लगने असलम बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में ही असलम की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद